👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सावन मास की अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर डूबकी लगा कर पुण्य कमाया। जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट की परिधि में 400-500 किमी दूरी से लाखों श्रद्धालु बुधवार से ही पहुंचना शुरु हो गए औऱ गुरुवार की भोर में स्नान कर लौटना शुरु कर दिया। ऐसी मान्यता है कि सावन मास की अमावस्या को गंगा स्नान कर गरीबों को भोजन कराने तथा दान आदि करने से पुण्य का लाभ मिलता है। इसी मान्यता के चलते ही सावन अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान हेतु बृजघाट पहुंचे।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































