श्री राधाकृष्ण संकीर्तन मंडल के वार्षिकोत्सव में भक्तजनों ने नृत्य किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री राधाकृष्ण संकीर्तन मंडल हापुड़ का वार्षिकोत्सव रविवार को हापुड़ में धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बृजभक्त शामिल हुए। रविवार की सुबह सुंदरकांड व शाम को संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में भजन गायक भक्तों को भजनों के माध्यम से ब्रज के कोने-कोने तक ले गए और श्री राधाकृष्ण की लीला स्थलियों व धरोहर के दर्शन कराएं। संकीर्तन में शामिल भक्तगणों ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर मंडल के संस्थापक सदस्य देवेंद्र सक्सैना, राकेश शास्त्री, कमल किशोर अग्रवाल, शांति स्वरुप, शिवकांत गर्ग, ग्रीश चंद सहित सैकड़ो भक्त शामिल हुए। संकीर्तन के समापन पर महाआरती का आयोजन किया गया और भक्तों ने प्रसाद पाकर भगवान श्री राधाकृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
वेबसाइट और मोबाइल APP बनवाने के लिए संपर्क करें: 9105245101































