
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री राधे राधे सेवा परिवार द्वारा श्री राधा छठी महोत्सव का आयोजन श्री मंशा देवी मंदिर बुलंदशहर रोड हापुङ में संकीर्तन के द्वारा किया गया। संकीर्तन से पूर्व श्री राधा दामोदर सरकार को पालकी से संकीर्तन के द्वारा श्री मंशादेवी मंदिर में विराजमान कराया जंहा मंदिर समिति की ओर प्रधान शिवकुमार मित्तल व अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर श्री युगल सरकार का स्वागत किया। तत्पश्चात श्री किशोरी जी के कृपा पात्र रसिक मयंक गाबा राॅकी ने गणेश वंदना तथा गुरु वंदना से प्रारंभ कर निताई गौर राधेश्याम के कीर्तन से ठाकुर जी को रिझाया, संकीर्तन में वृंदावन से परम् वैष्णव संत श्री कार्तिक कृष्ण गोस्वामी जी ने पधाकर सभी को अपना शुभाशीष प्रदान कर राधा नाम की महिमा का वर्णन किया। इसके पश्चात राधा नाम की अविरल धारा से सभी को भक्तिरस से सराबोर किया उसके श्री राधा जन्मोत्सव की बधाई गाकर उपस्थित जनो को खूब झूमाया भाव विभोर किया।
संकीर्तन में श्री राधे राधे सेवा परिवार के प्रधान, प्रदीप बहल, महामंत्री राजीव बाटला, कोषाध्यक्ष नवीन वर्मा ,पंकज, दिनेश, राहुल जिदंल, तरुण बाटला,गिरीश शर्मा, नमन्, वरुण, वंशदीप, सोनू,अंकित वर्मा, आदि की सेवा रही।





























