👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आसमान से बरसा प्रभु रस के बीच अंतिम दिन शनिवार को हापुड़ में भगवान श्री जगन्नाथ जी की प्रभात फेरी में प्रभु भक्ति का रस जमकर बिखरा और भक्तों ने जमकर नृत्य कर भक्ति रस में डूबकी लगाई।
प्रभु भक्तों का सैलाव शनिवार को रेलवे पार्क के निकट एकत्र हुआ और भगवान श्री जगन्नाथ जी के विग्रह के साथ प्रभात फेरी शुरु की। भजन, संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी ने संजय विहार कालोनी होते हुए मनोज चौधरी के आवास पर विश्राम किया, जहां भक्तों ने संकीर्तन कर भक्ति रस की धारा प्रवाहित की और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
































