👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के शंकर में श्री राधारमण लाल जू सेवा समिति हापुड़ के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्त बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाली इस कथा में कथा व्यास परम पूज्य संत श्री आशुतोष जी महाराज को सुनने के लिए भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कथा के चौथे दिन राम जन्म व कृष्ण जन्म के बारे में कथा व्यास जी ने बताया। इस अवसर पर माहौल भक्ति के रंग में रंग गया। दोपहर 3:00 से शाम 7:00 बजे तक चलने वाली इस कथा में व्यास और ज्योतिष आचार्य मोहित भारद्वाज जी भी पहुंचे।





























