हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के किनारे स्थित वैष्णो कॉलोनी में नवनिर्मित शिव मंदिर में देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ जहां श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था का परिचय देते हुए भजनों पर जमकर नृत्य किया। मंत्रोच्चारण के बीच मूर्तियों की स्थापना हुई। बाबा खाटू श्याम, राम दरबार, शिव परिवार आदि प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिर परिसर में जागरण आयोजित हुआ जहां माहौल पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गया। इस दौरान सिंभावली के विभिन्न क्षेत्रों में कलश यात्रा भी निकाली गई। आपको बता दें कि वैष्णो कॉलोनी में बने नवनिर्मित शिव मंदिर में भक्त प्रतिदिन पहुंच रहे हैं जहां आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। इस अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, तरुण कंसल, सुनील गोयल, बालकिशन गोयल, चौधरी मनवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।





























