
👁 0 views Views
नवरात्र में मां दोयमी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव दोयमी में स्थित मां दोयमी मंदिर नवरात्रि के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मैया के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। आस्था का रंग श्रद्धालुओं पर बढ़-चढ़कर दिखाई दे रहा है। मंदिर को फूलों लाइटिंग से सजाया गया है जहां मैया को श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाकर मैया का आशीर्वाद ले रहे हैं। नवरात्रि में श्रद्धालु भोर में ही नंगे पैर दोयमी मंदिर पहुंच रहे हैं और मैया के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)



























