हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कलैक्टर गंज में स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में स्थापित हापुड़ के राजा श्री गणेश जी के दर्शन करने तथा महाआरती में शामिल होने हेतु श्रद्धालु सुबह-शाम मंदिर प्रांगण में पहुंच रहे है। मंदिर परिसर को लाइटों, गुब्बारों व फूल मालाओं से सजाया गया है और श्री गणेश जी की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है।
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में पंचम गणेश उत्सव मनाया जा रहा है और यह उत्सव 19 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान सुबह 8 बजे व शाम 6.30 बजे और रात 9 बजे आरती होती है। जिसमें श्रद्धालु शामिल हो रहे है। भक्त सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक दर्शन लाभ उठा सकते है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342






























