हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): श्री हनुमान जी सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में बुधवार को त्रिवेणी गंज के निकट भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर श्री हनुमान की के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।
समिति की ओर से गौरव त्यागी ने बताया कि समिति प्रत्येक वर्ष हनुमान जयंती पर भंडारे का आयोजम करती है, परंतु कोविड के कारण भंडारे के आयोजन में देरी हुई है। समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से बुधवार को भंडारे का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने आदर व श्रद्धा के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया है।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509
























