👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कलैक्टर गंज स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के एक भक्त ने प्रसन्न होकर श्री हनुमान जी मुकुट व दरबार की नक्काशी के लिए सवा पांच किलो चांदी बाबा के चरणों में अर्पित की।
बाबा के भक्त श्री योगेश सब्बरवाल व रीना सब्बरवाल दिल्ली से हापुड़ पहुंचे और बाबा के दरबार मे हाजरी लगाई और सवा पांच किलो चांदी बाबा के चरणों में अर्पित की। योगेश सब्बरवाल, हापुड़ के गौरव अरोड़ा के बहनोई है। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट ने दान दाता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य व सुखमय जीवन की कामना की।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























