
देवनंदिनी में मारपीट का मामला: अस्पतालकर्मी व तीमारदारों के खिलाफ मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल में तीमारदार व अस्पताल के कर्मियों में हुई मारपीट के मामले में दरोगा ने अस्पताल के कर्मचारी व तीमारदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी रमेश चंद्र गौतम ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें मारपीट की वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया। देवनंदिनी अस्पताल के परिसर में हुई मारपीट की वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने संज्ञान लेते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि मामला मंगलवार की शाम का है जब अस्पताल में वसीम निवासी गांव उपेड़ा व अस्पताल के कुछ कर्मचारियों में महिला मरीज अलीमन के उपचार को लेकर मारपीट हुई जो कैमरे में कैद हो गई। प्रभारी ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























