हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सन 2015 से प्रत्येक वर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। 2014 में भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 अगस्त 2015 को राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस मनाने की घोषणा की थी । दिवस मनाने का उद्देश्य लघु और मध्यम बुनकरों को बढ़वा देना रहा। 7अगस्त 2021 को सातवां राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस मनाया गया। यह दिन देश में हथकरघा बुनकरों को सम्मानित करने और हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मनाया गया ।
इसकी शुरुआत स्वदेशी उद्योग और विशेष रूप से हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए सात अगस्त 1905 को चलाए गए स्वदेशी आंदोलन को सम्मान देते हुए सरकार ने हर साल सात अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया ।
उन्होंने कहा कि वास्तव में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने का उद्देश्य सामान्य रूप से हथकरघा की महत्ता और देश के सामाजिक, आर्थिक, विकास में इसके योगदान के बारे में जागरुकता उत्पन्न करना, हथकरघा को बढ़ावा देना और साथ ही बुनकरों की आय और उसके गौरव में वृद्धि करना है।
प्रधानमंत्री ने मन की बात में आत्मनिर्भर भारत की बात कही थी। कहा था कि सभी लोगों को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर होकर भाग लेना चाहिए।आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रयासों को मज़बूत करने का भी आग्रह किया। इसी दिशा में पश्चिम महिला मोर्चा भाजपा ने सभी ज़िलों में बड़े उत्साह के साथ यह दिवस मनाया । सभी बहनों ने प्रधानमंत्री के “लोकल टू ग्लोबल “अभियान के अंतर्गत 7 अगस्त 2021 को हैंडलूम दिवस मनाकर हैंडलूम के वस्त्र पहन कर अपनी और परिवार के साथ फोटो क्लिक करके सोशल मीडिया पर #MyHandloomMyPride हैश टैग के साथ पोस्ट की एवं साथ ही महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहनें अपने सम्बंधित मंडल, जिला ,राज्य स्तर की किसी वरिष्ठ कार्यकर्ता बहन को हैंडलूम की साड़ी सूट या अन्य हैंडलूम उत्पाद उपहार में दिए गये और उसकी फोटो फेसबुक ट्विटर और सोशल मीडिया पर #WeavingBondWithSeniors हैशटैग के काफ़ी ट्रेंड हुई ।
महिला मोर्चे की अध्यक्ष वर्षा कोशिक ने इसी पहल को नए अन्दाज़ में सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश दिया और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रयासों को मज़बूत करने का भी समाज से आग्रह किया। जिला महिला मोर्चा हापुड़ की बहनों के द्वारा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लज्जा रानी गर्ग, सचला वर्मा, मनोरमा रघुवंशी, कविता सिंह अल्पना चौहान, नीलम हरेंद्र सिंह आदि बहनों का सम्मान महिला मोर्चा जिला हापुड़ की टीम द्वारा किया गया। हथकरघा दिवस को भाजपा महिला मोर्चा जिला हापुड़ की बहनों स्वाति गर्ग ,संगीता मित्तल, शशि शर्मा, डा.पायल गुप्ता ,ईश्वरी कुमारी सिसोदिया ,पूजा शर्मा मंजू, शशि गोयल ,कविता बाना, आशा सोमानी आदि के द्वारा भाजपा की वरिष्ठ नेत्रियों को हैंडलूम की वस्तु भेंट कर मनाया।
घर बैठे बाजार भाव पर पाएं ताजी सब्जियां, Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033


























