👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में 7.5 करोड रुपए से विकास होगा। 15वें वित्त आयोग के तहत 7.5 करोड़ रुपए से शहर का विकास करने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव बना कर पुनः फाइल को जिलाधिकारी को भेजा गया है। डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी की मंजूरी के बाद विकास कार्य शुरू हो पाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले भी नगर पालिका परिषद ने साढ़े सात करोड़ रुपए के विकास कार्यों के प्रस्ताव की सूची बनाकर स्वीकृति के लिए डीएम को भेजी थी लेकिन डीएम ने 14वें वित्त आयोग की धनराशि से शहर में चल रहे विकास कार्य पूर्ण होने का हवाला देते हुए प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी थी। अब एक बार फिर से फाइल भेजी गई है।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158






























