श्रीमद् भागवत कथा के अमृतपान से पापों का नाश










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राजस्थान के संत प्रवर श्री गोपाल मोहन भारद्वाज जी महाराज ने रविवार को हापुड़ में कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के सात दिन श्रवण करने से जो जागृति आती है, उससे भक्तिरस उत्पन्न होता है और भक्ति रस ही मानव को प्रभु से मिलाता है। प्रभु के रंग में रंग कर ही सर्वत्र मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

संत प्रवर श्री गोपाल मोहन भारद्वाज जी महाराज श्री राधाकृष्ण संकीर्तन मडंल हापुड़ के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं को भक्तिरस का रसपान करा रहे थे। संत ने कहा कि जो भी भक्त आदर और श्रद्धा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करता है, वह अमर हो जाता है। श्रीमद् भागवत मोक्ष देने वाली अमर कथा है। यह प्रभु प्राप्ति का ही श्रेष्ठ साधन है।

कथा व्यास श्री गोपाल मोहन जी महाराज ने भक्तों को परीक्षित कथा, कलयुग दमन, श्री शुकदेव जी का आगमन कथा का अमृतपान कराया। श्री शुकदेव जी ने राजा परीक्षित से पूछा कि स्वर्ग का अमृत पीना चाहते हो अथवा कथा अमृत। राजा द्वारा पूछने पर श्री शुकदेव जी ने दोनों का अंतर स्पष्ट किया और कहा कि स्वर्ग का अमृत पीने से सुख तो मिलता है, परंतु पापों का क्षय नहीं होता है जबकि कथा का अमृतपान करने से पापों का नाश होता है। महाराजा परीक्षित ने महर्षि शुकदेव जी से शुक्रताल में वट वृक्ष के नीचे हजारों ऋषियों व मुनियों के बीच बैठकर सात दिन तक श्रीमद् भागवत कथा का अमृत पान किया था।

श्री राधाकृष्ण संकीर्तन मंडल हापुड़ की अगुवाई में श्रीमद् भागवत कथा 16 सितम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक तुलाराम की धर्मशाला में चल रही है। कथा के मुख्य यजमान श्री शांतिस्वरुप गोयल दम्पत्ति है। संस्था के प्रधान अनिल गोयल, देवेंद्र कुमार सक्सेना, सचिव कमल किशोर अग्रवाल, प्रदीप सिंहल, शिवकांत गर्ग, अजय सैनी, बिजेंद्र सिंह भाटी, शरद अग्रवाल, चुन्नी लाल कनोडिया आदि ने संत प्रवर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। महिलाओं में सविता, गीता, सरिया, कुमुद द्वारा आचार्यवर का स्वागत किया गया। आज के प्रसाद की व्यवस्था गीता स्याना बुलंदशहर द्वारा की गई।








Related Posts

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधान सभा क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक असलम चौधरी समाज वादी पार्टी से एक बार फिर प्रत्याशी हो सकते है।उन्होने लखनऊ में समाजवादी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा
error: Content is protected !!