सिर का ऑपरेशन करने के बाद भी नहीं बच सकी हादसे में घायल हुए किरणपाल की जान, मौत










सिर का ऑपरेशन करने के बाद भी नहीं बच सकी हादसे में घायल हुए किरणपाल की जान, मौत

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में सोमवार को हुए हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के स्वजन ने अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि किरणपाल के सिर का ऑपरेशन भी किया गया लेकिन उसके बावजूद भी उनकी जान नहीं बच सकी।

कपूरपुर क्षेत्र के गांव दहीरपुर रजाकपुर के अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को वह अपने पिता किरण पाल के साथ बाइक से दिल्ली लौट रहे थे। गांव देहरा के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े। किरण पाल के सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी धौलाना में भर्ती कराया गया। किरणपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सकों ने किरणपाल के सिर का ऑपरेशन भी किया लेकिन फिर भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731







  • Related Posts

    सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

    🔊 Listen to this सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धार्मिक स्थलों के विकास की प्रदेश सरकार की नीति का लाभ जनपद…

    Read more

    18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

    🔊 Listen to this 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएर को परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरु होंगी जिस को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

    सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

    18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

    18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

    महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

    महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

    HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण

    HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण

    85 लाख व 64 लाख की लूट में क्या है समानताएं

    85 लाख व 64 लाख की लूट में क्या है समानताएं

    हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

    हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण
    error: Content is protected !!