हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कोठी गेट पर स्थित सरकारी अस्पताल में कोविड-19 रोधी टीका लगवाने पहुंचे महिला व पुरुषों को लौटा दिया गया जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज के सचिव अमन गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने फैक्ट्री में कार्यरत सभी कर्मचारी की छुट्टी कर दी थी कि ताकि वह कोविड-19 रोधी टीका लगवा सकें। एक महिला कर्मचारी ममता हापुड़ के कोठी गेट स्थित सरकारी अस्पताल पर टीका लगवाने गई थी। महिला के पंजीकरण के बाद उसके मोबाइल पर टीके की दूसरी डोज सफलतापूर्वक लगने का संदेश भी आ गया, परंतु ममता को टीका नहीं लगाया गया। उन्होंने बताया कि महिला को यह कहकर लौटा दिया गया कि आप कल आना, बुधवार को आप का टीका लगेगा। अमन गुप्ता ने एक ट्वीट के माध्यम से जिलाधिकारी हापुड़ व प्रदेश सरकार को अवगत कराया है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333
























