पिलखुवा पहुंचे डिप्टी सीएम बोले, हार का बहाना खोज रही है समाजवादी पार्टी












पिलखुवा पहुंचे डिप्टी सीएम बोले, हार का बहाना खोज रही है समाजवादी पार्टी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को जनपद हापुड़ के पिलखुवा पहुंचे जहां छिजारसी टोल प्लाजा पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके पश्चात वह पिलखुवा में आयोजित श्री राम कथा स्थल पहुंचे जहां उन्होंने श्री राम कथा सुनी। इस कथा का वाचन प्रसिद्ध कवि डॉक्टर कुमार विश्वास कर रहे हैं। हापुड़ के युवा भाजपा नेता व सर्राफा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सर्राफ आयुष शर्मा ने बताया कि शनिवार को जैसे ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का जनपद आगमन हुआ तो उनका टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत हुआ।

इसके पश्चात वह रामलीला मैदान में पहुंचे और श्री राम कथा में हिस्सा लिया जहां उनकी भेंट कथावाचक डॉक्टर कुमार विश्वास से हुई। इस दौरान डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि वह अपना जन आधार खो चुके हैं जो अपनी हार के बहाने को खोज रही है।

इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा के क्षेत्रीयध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिला अध्यक्ष हापुड़ बीजेपी नरेश तोमर, विधायक धौलाना धर्मेश तोमर, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद पिलखुवा विभु बंसल, सर्राफ आयुष शर्मा आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अधिकारी उपस्थित रहे।

होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!