हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हापुड़ में भाजपा पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देंगे। इसके लिए एक नवंबर को 11:00 बजे एक अहम बैठक का आयोजन किया गया है जिसके बाद डिप्टी सीएम लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के चलते एक नवंबर को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक नवंबर को सुबह 11:00 बजे गढ़ रोड पर स्थित एक हॉल में भाजपा के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। चुनाव के लिहाज से यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम इस बैठक के बाद लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105






























