हापुड़, सीमन/अशोक तोमर, अमित कुमार (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के उपमुख्य मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को हापुड़ में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर आए और उन्होंने भाजपा के लिए वोट मांगा। गुरुवार को हापुड़ की चंडी रोड, पक्का बाग चौपला पर उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, भाजपा के नगर अध्यक्ष विनीत दीवान, प्रवीण सिंघल, भाजपा की महिला ब्रिगेड तथा बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और भाजपा के लिए वोट मांगें।
उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियों के बारे में मतदाताओं को जानकारी दी और जनता के बीच उपलब्धियों के पत्रक वितरित किए। उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य का काफिला हापुड़ की सड़कों पर जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया, तो यह काफिला कारवां बनता चला गया और लोगों में नए उत्साह का संचार कर गया।




























