👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बदमाशों पर नकेल कसने वाली पुलिस को अब बंदर सता रहे हैं. गुंडों के छक्के छुड़ाने वाली पुलिस को अब लंगूर की जरूरत पड़ रही है. बता दें कि जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. बंदर कभी भी हमला बोल देते हैं. ऐसे में थानों में आने वाले फरियादी भी बंदरों के हमले का शिकार हो जाते हैं. जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में बंदरों के आतंक को देखते हुए लंगूर मंगवाया गया है जिससे बंदर परेशान ना करें. यह भी कहा जा सकता है कि बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए बाबूगढ़ थाने में अब लंगूर की तैनाती की गई है.




























