👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना संक्रमण में जान गंवाने वालों के आश्रितों को सरकार 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उच्च स्तरीय बैठक कर निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी इस सहायता से वंचित ना रहे जाए। जल्द ही एक गाइडलाइन तैयार की जाएगी। सीएम ने राहत राशि के वितरण के लिए सभी जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के लिए कहा है। बता दें कि प्रदेश में अभी तक 22,898 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31

































