नेह नीड के छात्रों के दांतों का परीक्षण
हापुड सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के बृजघाट पर एक नेह नीड विद्यालय संचालित है जिसमें वंचित एवं अभावग्रस्त बस्तियों से आने के बालक संस्कारित शिक्षा ले रहे हैं,परन्तु अधिकांश बालक दाँतों की सुरक्षा से अनभिज्ञ ही हैं।कई भैया तो ऐसे हैं जिन्होंने नेह नीड़ में आकर ही पहली बार टूथपेस्ट किया है। गजरौला से दंत विशेषज्ञ डाक्टर समीर और मुरादाबाद से डाक्टर विनोद कुमार ने नेह नीड आकर सभी बालकों के दाँतों का परीक्षण किया और कई बालकों के दांत में कीड़ा लगा मिला।चिकित्सकों ने बालकों को दांतों की सुरक्षा व सफाई करने के बारे में बताया,साथ ही पेस्ट आदि दिए।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093


























