
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में हापुड के एल. एन. पब्लिक स्कूल में एक डेंटल चेक-अप कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर में दंत चिकित्सकों की दस सदस्यीय टीम ने कुल 935 बच्चों के दाँतों की जाँच की तथा उन्हें दंत स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ दी।
इस अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष डॉ अंकित गोयल ने कहा कि दंत-स्वास्थ्य केवल सुंदर मुस्कान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक आत्मविश्वास की आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि बचपन में अपनाई गई सही आदतें जीवन भर व्यक्ति का मार्गदर्शन करती हैं।
डॉ पूनम लाल ने दंत स्वच्छता को दैनिक जीवन की साधना बताते हुए नियमित जाँच, संतुलित आहार और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष पंकज अग्रवाल और सचिव विनय त्यागी ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य तभी पूर्ण होता है जब विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास समान रूप से हो। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ आराधना बाजपेई ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ विचारों का वास होता है और ऐसे शिविर विद्यार्थियों को जीवन के प्रति सजग और जिम्मेदार बनाते हैं।
एलायंस क्लब के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, सचिव माधव बंसल एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए।
संस्था के इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ अनिल बाजपेई ने कहा कि जब सेवा, करुणा और ज्ञान एक साथ प्रवाहित होते हैं, तब वह सेवा प्रार्थना का रूप ले लेती है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन अजय बंसल ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पवित्रा त्यागी, सह सचिव के. के. अग्रवाल, मधु अग्रवाल और करुणा अग्रवाल ने भी अपने विचार साझा करते हुए आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम के संचालन और सेवा-भावपूर्ण वातावरण के निर्माण में अनिल स्वामी, महावीर वर्मा, राहुल गुप्ता, विनीत गर्ग, अरुण अग्रवाल, माधव बंसल, राजेंद्र अग्रवाल, डॉ अनिल बाजपेई, अजय बंसल, यक्षवीर तोमर सहित डॉ रिद्धि गोपाल चुग, डॉ विपिल कुमार, डॉ मनोज शर्मा, डॉ रोमशा, डॉ आशीष, , डॉ आँचल गोयल, डॉ अनूप सिंह, डॉ दीपक, डॉ पूनम लाल एवं डॉ अंकित गोयल का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा।























