हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शुक्रवार को नारदर्न रेलवे मैन्स यूनिट शाखा हापुड़ व एक डेंटल कॉलेज द्वारा रेलवे कर्मचारियों के लिए एक निशुल्क दंत चिकित्सक कैंप का आयोजन हापुड़ जंक्शन पर लगाया गया जिसमें डेंटल कॉलेज से आई टीम ने रेलवे कर्मचारियों व उनके परिवार वालों का चेकअप कर दवाइयां दी और दांतों को स्वस्थ रखने के विषय में भी बताया। इस अवसर पर डॉ पुनीत शर्मा ने कहा कि अपने दांतो का समय-समय पर चेकअप कराना जरूरी है।
इस अवसर पर डॉक्टर करण, डॉक्टर दीक्षा, डॉक्टर सलोनी ठाकुर, डॉक्टर माधव, डॉक्टर तानिया दुबे, डॉक्टर परिजीता, डॉक्टर कामाक्षी, राजेंद्र गहलोत, राहुल आदि की टीम ने शिविर का संचालन किया। इस दौरान मुकेश कुमार सीटीआई हापुड़, इरशाद खान शाखा अध्यक्ष, राजेश अग्रवाल शाखा सचिव, इंद्रमोहन, नीरज चौधरी, अमरीश पाल, हरिपाल मीणा, रविंद्र शर्मा, बंटी आदि का सहयोग रहा।


























