
हापुड़ में छाया जबरदस्त कोहरा, कल बूंदाबांदी के आसार
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार की सुबह सड़कों ने कोहरे की सफेद चादर ओढ़ ली। इस दौरान विजिबिलिटी काफी ज्यादा प्रभावित हो गई जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों और राहगीरों व वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। संभावना है कि रविवार को जनपद हापुड़ में बूंदाबांदी होगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
शनिवार की सुबह सड़कों पर लोग उतरे तो देखा कि सड़कों पर जबरदस्त कोहरा छाया हुआ था। विजिबिलिटी ना के बराबर थी। ऐसे में वाहन चालकों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























