
मेडिकल कॉलेज के स्टाफ और बालक में डेंगू की पुष्टि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डेंगू पैर पसारता जा रहा है। डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जनपद हापुड़ में मेडिकल कॉलेज के स्टाफ और एक बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई है। जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 15 पहुंच गई है। इसके साथ ही 50 से अधिक स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला है जिसे नष्ट कराया गया है।
डीएमओ डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बुखार के संदिग्ध मरीजों के सैंपल एकत्र कर डेंगू और मलेरिया की जांच कराई जा रही है। कई स्थानों पर लार्वा खोजने का अभियान चलाया गया। करीब 50 स्थान पर बड़ी संख्या में लारवा मिला जिसे नष्ट कराया गया है। पिलखुवा स्थित मेडिकल कॉलेज के स्टाफ और एक बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई है जिनका उपचार जारी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























