👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दो हफ्ते बाद डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। डेंगू से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब 306 पहुंच गया है। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में डेंगू ने लगभग दो महीने जबरदस्त कहर बरपाया जिसका असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। हालांकि 15 दिन बाद जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। अब यह आंकड़ा बढ़कर 306 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एलाइजा टेस्ट के बाद 306 मरीजों में डेंगू की पुष्टि की है। साथ ही आपको बता दें कि अगर पिछले कुछ वर्षों की तुलना करें तो डेंगू ने इस साल जबरदस्त कहर बरपाया है। 2020 में 26, 2019 में 85, 2018 में 65, 2017 में 57 मामले सामने आए थे। इस वर्ष सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884




























