👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डेंगू लगातार पैर पसारता जा रहा है। गुरुवार को जनपद हापुड़ में आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने से यह आंकड़ा बढ़कर 167 हो गया है। मरीज का उपचार अस्पताल में चल रहा है। जनपद हापुड़ में डेंगू लगातार पैर पसारता जा रहा है और लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। डेंगू के प्रकोप को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे कर रहा है और मच्छरों के लार्वा को नष्ट भी कर रहा है लेकिन इसके बावजूद भी डेंगू के मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। फिलहाल जनपद हापुड़ में इस वर्ष अभी तक 167 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


































