जनपद हापुड़ में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है और जिले के आठ गांव को अति संवेदनशील और 70 गांव को संवेदनशील घोषित किया है. पिछले वर्ष डेंगू के 230 मरीज मिले थे जिनमें से एक की मौत हो गई थी. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अभी से डेंगू को हराने के लिए कदम उठा लिए हैं.
बताते चलें कि विशेषज्ञों की टीम ने पिछले तीन महीनों में छह बार इन आठ गांव के सैंपल लिए हैं जहां एक हफ्ते में लार्वा बढ़ने की आशंका है. अति संवेदनशील गांव में हापुड़ का खड़खड़ी, लालपुर, सिंभावली का विगास, रसूलपुर, गढ़मुक्तेश्वर का दौताई, झड़ीना तथा धौलाना का शाहपुर फगौता और धौलाना गांव है. यदि हापुड़ ब्लॉक के संवेदनशील मोहल्लों या गांव की ओर निगाह डाली जाए तो ऐसे में न्यू आर्य नगर, अर्जुन नगर, सबली, ततारपुर, स्वर्ग आश्रम रोड, देवलोक, चमरी, त्यागी नगर, पक्का बाग, श्रीनगर, भगवती गंज, न्यू शिवपुरी, भगवान पुरी, गांधी गंज आदि शामिल हैं.
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE




























