👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी करने के आरोप में बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली घर पर पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया.
बता दें कि विद्युत विभाग की टीम ने हाल ही में बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव में विजिलेंस टीम के साथ मिलकर बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया था. ऐसे में बिजली चोरों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए. बिजली विभाग की इस कार्रवाई से गुस्साए ग्रामीण शनिवार को ट्रैक्टर लेकर बिजली घर पर पहुंचे जहां धरना देकर बिजली कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ नाराज़गी जताई.

























