👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मौहल्ला मजीदपुरा व शिवदयाल पुरा की मुख्य सड़क मार्ग जर्जर होने के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने नगर पालिका हापुड़ व जल निगम के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
प्रदर्शन में शामिल इस्लाम सैफी, डा. सलीम, यामीन, इसरार, फुरकान आदि ने बताया कि जल निगम ने पाइप लाइन डाल कर टूटी सड़क को खुला छोड़ दिया हैं। दूसरी ओर सड़क के किनारे टूटे हुए पड़े है। गंदा पानी सड़क पर तैर रहा है। आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है और लोग गिर पर चोटिल हो रहे है। नागरिकों को मांग है कि सड़क का निर्माण करा कर गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, वरना लोग धरना देंगे।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891



























