हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन जनपद हापुड़ के सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की सुबह कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी की गिरफ्तारी व किसानों को गन्ने के बकाया का भुगतान की मांग की। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा, अफजाल प्रधान, जगबीर सिंह, एकलव्य सिंह, विशाल निर्वाण, वीरेंद्र चौधरी, दिनेश त्यागी सहित सैकड़ों किसान मंगलवार की सुबह हापुड़ नई कलेक्ट्रेट पहुंचे और मांग के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसानों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। किसानों की प्रमुख मांग है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी को लखीमपुर घटना के लिए गिरफ्तार किया जाए। जनपद हापुड़ के सिंभावली व बृजनाथपुर शुगर मिल की ओर से किसानों के गन्ने का बकाया ब्याज सहित भुगतान किया जाए। वर्षा से नष्ट हुई किसानों की फसल का मुआवजा दिलाया जाए आदि।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























