हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति की अगुवाई में शुक्रवार को हापुड़ के तहसील चौपला पर किसानों के हित की बातों को लेकर प्रदर्शन किया और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसानों की भलाई के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
संगठन के प्रदेश महासचिव सतेंद्र शर्मा, कविता शर्मा, सुधा चौधरी, सचिन हुण, मोमीन आदि हापुड़ के तहसील चौपला पर एकत्र हुए और 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प लिया कि भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति संगठन सदैव किसानों के हित की लड़ाई लड़ता रहेगा।
प्रदर्शनकारी किसान कलैक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासनिक अफसर को ज्ञापन दिया। उनकी मांग है कि तीनों कृषि कानूनों को वापिस लिया जाए। पैट्रोलियम पदार्थों की दरों में वृद्धि को कम किया जाए। सरकार किसानों के कर्ज माफ करे।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606


























