खाद के दामों में वृद्धि से खफा कांग्रेसियों का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों की समस्याओं के हल तथा डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर गुरुवार को हापुड़ में कलैक्ट्रेट पर कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया। और आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के हल में रुचि न लेकर किसानों को बहकाने में लगी है जिससे उनमें रोष व्याप्त है।
कांग्रेस कमेटी हापुड़ के वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस नेत्री मानवी सिंह, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, सीमा शर्मा, सुबोध शास्त्री, निसार अहमद आदि गुरुवार की सुबह हापडु कलैक्ट्रेट पहुंचे और मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने बताया कि डीएपी खाद की उलब्धता नहीं है औऱ कीमतें बढ़ रही है जिससे फसलें प्रभावित हो रही है। सरकार किसानों की डीएपी खाद उपलब्ध कराए जिससे फसलों की उत्पादन लागत न बढ़े। कांग्रेसजनों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































