हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव नारायणपुर बास्का में सफाई कर्मियों के साथ हुई मारपीट व अभद्रता से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने शनिवार को धौलाना ब्लॉक पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। हापुड़ के सफाई कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष मोनू डेनियल ने सफाई कर्मी के साथ हुई मारपीट व महिला सफाई के साथ हुई अभद्रता के मामले में आरोपियों के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर जिलास्तर पर हड़ताल की जाएगी
वहीं हापुड़ के कपूरपुर थाना प्रभारी ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई का आश्वासन दिया।























