हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अधिवक्ता के साथ पटवारी के पति द्वारा अभद्रता करने तथा धमकी देने के मामले में हापुड़ तहसील में बैनामा लेखकों, स्टैंप विक्रेताओं व अधिवक्ताओं ने पटवारी के पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोमवार को तहसीलदार व एक पटवारी की कार्यशैली से खफा होकर वह धरने पर बैठ गए जिन्होंने तहसीलदार के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अपनी मांग के समर्थन में एक ज्ञापन एसडीएम हापुड़ सुनीता सिंह को दिया।
बेनामा लेखकों, स्टैंप विक्रेताओं व अधिवक्ताओं का कहना है कि दाखिल-खारिज का निस्तारण समय पर नहीं हो रहा। इसी के साथ एक पटवारी तो तहसील में आती ही नहीं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पटवारी के पति ने अधिवक्ता नरेश चौधरी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया और देख लेने की धमकी दी जिससे नाराज होकर अधिवक्ता, स्टैंप विक्रेता तथा बैनामा लेखक सोमवार को हापुड़ तहसील में पहुंचे और तहसीलदार व पटवारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि हर कार्य के लिए रिश्वत की मांग की जाती है।
इस दौरान दस्तावेज लेखक तहसील संघ हापुड़ के अध्यक्ष उदय सिंह जयंत, सचिव युसूफ खान, हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष हाजी ऐनुल हक एडवोकेट, सचिव नरेंद्र शर्मा एडवोकेट, एडवोकेट मोहित शर्मा, एडवोकेट रामदत्त सिंह, एडवोकेट सतीश चौहान, एडवोकेट सतवीर सिंह, अशोक भारती आदि उपस्थित रहे।
पांच चॉकलेट पान के साथ एक FIRE PAAN FREE: 7310000347
केयर हॉस्पिटल की ओर से रमज़ान की दिली मुबारकबाद































