हापुड़, सीमन/सुरेंद्र शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सरकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड हापुड़ के कर्मचारियों द्वारा बुधवार को सातवें वेतनमान और राज्य सरकार द्वारा लागू की गई महंगाई भत्ता का लाभ न दिए जाने के विरोध में समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर कार्यालय में कार्य किया और विरोध व्यक्त किया।
इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड हापुड़ के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के लाभ से वंचित रखा गया है जिससे कर्मचारियों में रोष है। समिति कर्मचारियों द्वारा बताया गया है कि यदि दो दिवस के अंदर इनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह दो दिन के बाद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884




























