हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित रामा मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को पीजी के छात्र धरना-प्रदर्शन पर उतर आए और अस्पताल के प्रबंधक पर कई गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन कर रहे पीजी के छात्रों ने कहा कि कॉलेज समय पर और नियम अनुसार स्टाइपेन नहीं दे रहा। उनसे ऐसी कमरों के रुपए लिए गए लेकिन कमरों में ऐसी ही नहीं है। साथ ही मन मुताबिक सीएल दी जाती है। ऐसे में प्रबंधक की मनमानी के खिलाफ वह प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि उन्होंने कई बार अपनी मांगों को मैनेजमेंट के सामने रखा लेकिन उनकी समस्याओं पर किसी ने गौर नहीं किया। उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। बड़ी संख्या में पीजी के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया और कॉलेज के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132





























