हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की सुबह एक गुड़ व्यापारी गोविंद से हुई तीन लाख रुपए की लूट पर रोष व्यक्त करते हुए नवीन मंडी स्थल पर प्रदर्शन किया और पुलिस विरोधी नारे लगाए।
व्यापारी नेता ललित अग्रवाल, सुनील जैन, टुक्कीराम गर्ग, जगदीश प्रधान सहित गुड़ व धान व्यापारी नवीन मंडी स्थल पर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारी नेताओं का कहना है कि यदि सोमवार तक लूट का खुलासा नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि शनिवार की सुबह बाइक सवार दो लुटेरे एक गुड़ व्यापारी गोविंद को घायल कर तीन लाख रुपए ले उड़े।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249

























