हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : संघर्ष समिति के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर रामबाबू हरित के सर्किट हाउस में विशेष आगमन पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार विकास दयाल के नेतृत्व बाबा सहाब डॉ भीम राव अंबेडकर जी की तस्वीर भेट कर स्वागत किया तत्पश्चात दलित समाज के दर्द 2 अप्रैल 2018 भारत बंद लोकतांत्रिक आंदोलन में भोले भाले समाज के युवाओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस कराने के लिए ज्ञापन देकर मांग उठाई साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व से चली आ रही योजना वित्त विकास निगम द्वारा अनुसूचित जाति के गरीब लोगों के लिए आर्थिक सहायता हेतु उनको व्यवसाय करने के लिए लोन को आसान तरीके से उपलब्ध कराने के लिए एक रोडमैप भी पेश किया डॉक्टर रामबाबू हरित अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति आयोग ने 2 अप्रैल 2018 के प्रकरण में दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस कराने के लिए आयोग की तरफ से विशेष जांच तथा मान्य मुख्यमंत्री से मिलकर इनको वापस कराने के लिए पहल करने की बात की और आश्वासन दिया कि जल्द ही मुकदमे वापस कराने की प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष विकास दयाल संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष लोकेश अकेले कोषाध्यक्ष कैलाश हल्द्वानी अनुराग कुमार मीडिया प्रभारी पंकज कुमार वरिष्ठ मीडिया प्रभारी जगत सिंह ललित सिंह डॉ प्रीतम प्रशांत मोनू सचिन आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे





























