हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा को ज्ञापन सौंपा और उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय की बेंच तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में स्थापित कराने की मांग की।
संगठन के पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा को सौंपा और मांग की कि हाई कोर्ट की एक बेंच गढ़मुक्तेश्वर स्थापित की जाए क्योंकि फिलहाल हाईकोर्ट की दूरी तय करने में लोगों को काफी दूरी तय करनी पड़ती है। इस दौरान पंकज लोधी, डोरीलाल, एसपी वर्मा, उमेश लोधी, संजय लोधी, कृष्ण राजपूत, योगेंद्र राजपूत, लोकेश राजपूत, विनीत राजपूत आदि उपस्थित रहे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288



























