
घरों के ऊपर गुजर रही हाई टेंशन लाइन हटाने की मांग
हापुड सीमन (ehapurnews.com):गत 60 साल से घरों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन से परेशान हापुड के मौहल्ला राजीव विहार, सैनी नगर, रफीक नगर, त्रिलोकी पुरम व मजीदपुर आदि के नागरिकों ने शुक्रवार को डीएम हापुड को एक ज्ञापन दिया और बताया कि 60 साल पुरानी आबादी क्षेत्र से गुजर रही हाई टेंशन लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करवाने के लिए बिजली विभाग ने नागरिकों पर 83 लाख का एस्टीमेट थोप दिया है,जिस वजह से लोग अधिक परेशान है।नागरिको की मांग है विद्युत लाइन को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए ताकि किसी सम्भावित हादसे को टाला जा सके।इससे पहले कई हादसे हो चुके है। डीएम हापुड़ ने (सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर )हापुड़ को एक महीने के अंदर कार्रवाई करने का आदेश दिया और डीएम हापुड़ द्वारा जो जनता से 83 लाख रुपया बिजली विभाग द्वारा मांगा गया है उसको शासन से मांगने के लिए शासन को पत्र लिखने का डीएम महोदय ने आश्वस्त किया है।इस मौके पर आए पवनजीत सिंघ,देवेंद्र कुमार,मुनेंद्र शर्मा ,सभासद नरेंद्र कुमार ,सभासद मुकेश, सभासद अफरोज ,मदन मस्ताना, रिपु मस्ताना ,विजय सैनी ,राजू सैनी, अजय उपाध्याय ,सोनू कुमार आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























