सरकारी दफ्तरों में नेताजी सुभाष बोस की फोटो लगाने की मांग
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था जनपद हापुड के तत्वावधान में संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग सुमन त्यागी के नेतृत्व में ज़िला अधिकारी कार्यालय पहुंचा और जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा को एक मांग पत्र सौंपा ।मांग पत्र में मांग की कि जनपद हापुड के सभी सरकारी कार्यालयों में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी का चित्र अनिवार्य रूप से लगाया जाना चाहिए।इस मौके पर महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश त्यागी,प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति,जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी,जिला
अनुशासन सचिव गुलशन त्यागी आदि मौजूद रहे।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811



























