हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को रक्षाबंधन के दिन मिठाई व राखी की दुकानें खोलने की मांग की।
हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी व महामंत्री अमन गुप्ता की अगुवाई में मिठाई विक्रेता जगदीश सूरी, रवि अग्रवाल, अशोक भगत जी, संजीव गर्ग, पवन सिंघल आदि ने बुधवार को अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव से मिले और उन्हें एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि रक्षाबंधन पर्व रविवार को है। लाकडाउन के कारण रविवार को दुकानें बंद रहेंगी। रक्षा बंधन पर्व के दिन रविवार को मिठाई विक्रेताओं व राखी विक्रेताओं को वीकेंड अवकाश से मुक्त रखा जाए ताकि महिलाओं को मिठाई व राखी के लिए न भटकना पड़े। अपर जिलाधिकारी ने व्यापारियों की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891


























