रेल भूमिगत मार्ग को खोलने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मोदीनगर रोड हापुड़ स्थित सम्पर्क मार्ग से दिल्ली रोड हापुड़ प्रीत विहार को जोड़ने वाले मार्ग को खुलवाने की मांग को लेकर सपाइयों ने एक ज्ञापन शनिवार को जिला कलैक्ट्रेट पर दिया।
उन्होने बताया कि प्रीत विहार हापुड़ से होते हुए सम्पर्क मार्ग मोदीनगर रोड हापुड़ को ब्रह्मादेवी स्कूल के बराबर से जोड़ता है। इस सम्पर्क का उपयोग राहगीर व छात्र करते है, परंतु रेल प्रशासन ने सम्पर्क मार्ग पर अवरोध खड़े करके बंद कर दिया है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। संगठन की मांग है कि जनहित में मार्ग को खोला जाए इस मौके पर सन्नी जैन, पुरुषोत्तम वर्मा, श्यामसुंदर भुर्जी आदि उपस्थित थे।
For SALE and Purchase of Agriculture/Industrial Land: Call @ 7037903700






























