👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शहीदी दिवस के मौके पर ततारपुर गोल चक्कर का नाम शहीद भगत सिंह चौक रखने की मांग उठी. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने हापुड़ से सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को एक ज्ञापन सौंपा और ततारपुर चौराहे का नाम शहीद भगत सिंह चौराहा रखने की मांग उठाई. इस दौरान हापुड़ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत भी मौजूद रहे जिन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्दी इस पर विचार करेंगे.
बता दें कि स्थानीय लोगों ने कहा कि भगत सिंह ने देश के लिए प्राण न्योछावर कर दिए. इस दौरान भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत को सभी ने नमन किया और उनके बलिदान को याद किया.
































