
बृजघाट को गंदगी मुक्त कराने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन ने जन हित की 5 सूत्री मांगों को लेकर हापुड़ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया।
भाकियू मेरठ मंडल यूथ के अध्यक्ष जीते चौहान, दिनेश त्यागी, मनवीर सिंह, प्रेमपाल सिंह, राज कुमार, नितिन चौहान सहित सैकड़ों किसान हापुड़ कलैक्ट्रेट पर पहुंचे और 5 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि संगठन से प्रमुख मांग है कि बृजघाट तार गली से गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जाए। बृजघाट गंगा नगरी पर गंदगी का साम्राज्य स्थापित है. इसे तत्काल दूर किया जाए। गढ़मुक्तेश्वर की नई बस्तियों तक पेयजल पहुंचाया जाए पौराणिक तीर्थस्थल की गलियों व मौहल्ले गंदगी से अटे पड़े है। भारतीय किसान यूनियन ने नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए गढ़मुक्तेश्वर व बृजघाट पर विशेष सफाई अभियान चलाने, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तथा पेयजल की आपूर्ति की मांग की है। किसानों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन जिलाधिकारी अभिषेक पांडे को दिया।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

































