
डीकेजी वरिष्ठ नागरिक परिवार की बैठक में गाजियाबाद रुट बसें बढ़ाने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डीकेजी वरिष्ठ नागरिक परिवार के ग्रुप संयोजकों की एक बैठक मंगलवार को संस्था के कार्यालय पर हुई। बैठक में 27 अक्तूबर को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता करते हुए संस्था के संयोजक सत्त्य प्रकाश गर्ग ने कहा कि हापुड़ मेरठ रूट पर रोडवेज बसों का आवागमन जितना अच्छा है हापुड़ गाजियाबाद रूट पर उससे भी कहीं अधिक गन्दा है। इस रूट पर व्यापक रूप से बस चलाने की मांग की जाती रही है किन्तु सुनवाई नहीं हो पा रही है। पहले भी कई बार मांग की जाती रही है। आये दिन इस रूट पर दुर्घटनायें भी होती रहती हैं। पिछले दिनों एक छात्रा की मौत भी हो चुकी है। इस रूट पर कई तकनीकी कॉलिज हैं जिनमें पढ़ने के लिए छात्र-छात्राएं भारी संख्या में जाती रहती है। टाल टैक्स होने के कारण सरकार को बहुत आमदनी भी है किन्तु सरकार जनता के कष्टों को सुनने के लिए तैयार नहीं है। अन्य भी कई विषयों पर भी विचार किया गया किन्तु हापुड-गाजियाबाद रूट पर चर्चा अधिक रही।
इस अवसर पर जयभगवान कौशिक, रामकुमार अग्रवाल, संजय प्रकाश कंसल, रामनारायण जिंदल, हरिशचन्द्र गुप्ता, नरायण सिंह प्रेमी, रवि अग्रवाल, योगेन्द्र कुमार गोयल, दिनेश कुमार गुप्ता, गुल चरन अग्रवाल, गोविन्द कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214





























