
महाबोधि महाविहार बोधगया टेंपल की प्रबंध समिति में बौद्धों को रखने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक ज्ञापन हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचकर संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासनिक अधिकारी को सोपा और अपनी मांग को रखा।
संगठन का कहना है कि महाबोधि महाविहार बोधगया टेंपल विश्व धरोहर के रूप में भारत का गौरव है जहां भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त कर विश्व को शांति, क्षमता, करुणा और मैत्री का संदेश दिया जिसका संचालन बोधगया महाबोधि महाविहार अधिनियम 1949 (बीटी 1949) के द्वारा होता है जिसकी प्रबंध समिति में पांच सदस्य ब्राह्मण और चार सदस्य बौद्ध है। संगठन ने मांग की महाबोधि महाविहार बोधगया परिसर में पिछले कुछ दिनों से बौद्ध भिक्षु बौद्धों द्वारा जारी महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन आवरण अनशन को ध्यान में रखते हुए बीटी एक्ट 1949 को तत्काल निरस्त कर महाबोधि महाविहार बोधगया टेंपल की प्रबंध समिति में शत-प्रतिशत बौद्धों को रखा जाए। इस दौरान सत्य प्रकाश, बबली, शीला, कमला, राजेंद्र सिंह, हरवीर, ओमपाल आदि उपस्थित रहे।
अब आप भी जीत सकते हैं बोट कंपनी की तरफ से एग्जीक्यूटिव गिफ्ट हैंपर, जानने के लिए संपर्क करें: 9045905354 Anmol saxena






























