हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ सैनी छात्र संघ की सोमवार को एक बैठक मीनाक्षी रोड पर आयोजित की गई। जिसमें छात्र संघ के अध्यक्ष अमित सैनी ने कहा कि यदि भाजपा सामाजिक न्याय समिति की सिफारिश लागू नहीं करती तो सैनी समाज भाजपा का बहिष्कार करेगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू होने पर ही सैनी समाज का भला हो सकता है। इस अवसर पर छात्र संघ के महासचिव अरविंद सैनी ने कहा कि सैनी समाज पिछले 30 साल से भाजपा को सपोर्ट कर रहा है भाजपा की रीढ़ की हड्डी सैनी समाज रहा है लेकिन सैनी समाज को आज तक भाजपा ने कुछ नहीं दिया सैनी छात्रसंघ गली गली, गांव गांव जाकर भाजपा का विरोध करेगा। यदि समिति की रिपोर्ट लागू नहीं करती है तो यह भाजपा के लिए उसके ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। दिनेश सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज तक सैनी समाज से जनपद हापुड़ के अंदर एक भी नामित सभासद तक नहीं नॉमिनेट किया गया जबकि जनपद के अंदर सैनी समाज की लगभग 50000 वोट है हर विधानसभा में 15 से 20हजार सैनी निवास करते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंदर पिछड़े वर्ग में सैनिकों की आबादी जाटों के बाद दूसरे नंबर पर आती है और यह समाज भाजपा को सपोर्ट करता आया है इसके बावजूद भी सैनी समाज की भाजपा ने कहीं भागीदारी नहीं जी और ना ही कहीं सम्मान दिया। इस अवसर पर अंकित सैनी, अंकुर सैनी,राहुल सैनी, मनोज सैनी, सचिन सैनी, नितिन सैनी, हिमांशु सैनी, निखिल सैनी, कपिल सैनी, प्रियांशु सैनी, पर्व सैनी, सिद्धार्थ सैनी,बंटी सैनी सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।



























